दिनेश लेखी
कठूमर।स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक क्लब की ओर से ‘स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा में बीआईएस की भूमिका’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मानक क्लब के 32 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए सौर ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता का संदेश दिया। साथ ही दैनिक जीवन में बीआईएस मानकों के महत्व को चित्रों और नारों के माध्यम से समझाया। प्रतियोगिता का आयोजन बीआईएस जिला रिसोर्स पर्सन एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा बचत और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।