Homeराज्यउत्तर प्रदेशडेंगू-मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर के चार...

डेंगू-मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर के चार वार्डों में कराई गईं सघन गतिविधियां

नगर आयुक्त व नगर स्वास्थय अधिकारी सहित पार्षदों की मौजूदगी में चला वृहद अभियान

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बीट बना कर नियमित साफ सफाई इत्यादि कार्यों को किये जाने के निर्देश जारी किए

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर आयुक्त के आदेशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में नगर के अंतर्गत संचारी रोगों जैसे डेंगू व मलेरिया इत्यादि से बचाव एवं इनकी व्यापक रोकथाम के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों को अमल में लाया है रहा है। जिसके लिए नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन नियनित रूप से योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ नगर के चार प्रमुख वार्डों- जनकीपुराम प्रथम वार्ड, जनकीपुराम द्वीतीय वार्ड, जनकीपुराम तृतीय वार्ड, भारतेंदु हरीश चंद्र वार्ड का निरीक्षण कर वृहद अभियान चलाकर सघन गतिविधियों को सुनिश्चित कराया गया।
बृहस्पतिवार को प्रातः 06:00 बजे समस्त चारों वार्ड में अभियान चलाते हुए संचारी रोगों से बचाव के लिए टीमों को बनाकर क्षेत्रान्तर्गत मौजूद समस्त बड़े व छोटे नाले नालियों में, यहां मौजूद घरों में एन्टी-लार्वा का छिड़काव कराते हुए फॉगिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त बड़े नाले नालियों की सफाई भी वृहद रूप से कराई गई। साथ ही नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से टीमें बनाकर साफ सफाई इत्यादि कार्यों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

स्थानीय लोगों को डेंगू व मलेरिया जैसे घातक संचारी रोगों की जानकारी देते हुए इनसे बचाव के तौर तरीकों इत्यादि के विषय मे जागरूक भी किया गया।लोगों को क्या करें और क्या न करें इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।जिससे कि इन घातक रोगों की रोकथाम में प्रत्येक नागरिक अपना अहम योगदान प्रदान कर स्वयं को सुरक्षित कर अपने परिजनों को व अपने आस पास के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके और नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को सफल बना सके।

अभियान में पार्षद निशा तिवारी जनकीपुराम प्रथम वार्ड, पार्षद राज कुमार मौर्या जनकीपुराम द्वीतीय वार्ड, पार्षद दीपक लोधी जनकीपुराम तृतीय वार्ड, पार्षद मान सिंह यादव भारतेंदु हरीश चंद्र वार्ड, जोनल अधिकारी जोन 03 अलंकार अग्निहोत्री व जेडएसओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES