3 छात्राओं का जूडो 17 वर्ष में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, स्टेट टूर्नामेंट भाग लेने के लिए जालौर रवाना 

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक बाजना की तीन छात्राओं का जूडो 17 वर्ष में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।स्कूल के शारीरिक शिक्षक विनीत कुमार मीना ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सपोटरा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बाजना की छात्रा सुमन बाई मीना (36 किग्रा वर्ग) पुत्री हंसराम मीना,
सुनीता माली (40 किग्रा वर्ग) पुत्री बलराम माली एवं तमन्ना जादौन (52 किग्रा वर्ग) पुत्री पंकज सिंह जादौन ने जूडो खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिसके कारण तीनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। शारीरिक शिक्षक मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर परचम लहराने के बाद अब ये तीनों छात्राएं 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक जालौर जिले के श्री स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल भीनमाल में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम भरोसी लाल मीना, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों ने छात्राओं को पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एवं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि तीनों छात्राएं राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व करौली जिले का नाम रोशन करेंगी। स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों ने तीनों छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जालौर के लिए रवाना किया।