हिंदी पखवाड़े में डाककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल। ब्यावर डाक मंडल की ओर से राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान डाक मंडल के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों के लिए हिंदी श्रुतिलेख, हिंदी पत्र लेखन एवं हिंदी व्याकरण ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं में डॉली पालड़िया, रीना जैन, पीयूष बंसल, नरेश कुमार, रूपल पंवार, अक्षय जैन, आशुतोष नागर, तुलसीराम मीणा, महेंद्र कुमार जांगिड़, महेंद्र प्रजापति, गोपाल दीक्षित एवं दीपिका प्रजापति शामिल रहे।

पुरस्कार वितरण ब्यावर मंडल के डाक अधीक्षक कमलेश प्रजापत ने किया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक कैलाश चंद वैष्णव, डाकपाल अजय कुमार सहित मंडल कार्यालय एवं ब्यावर प्रधान डाकघर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में हिंदी के दैनिक कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा के प्रति कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।