महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शोली में आँगन मिलन समारोह सेवा कार्यक्रम

आँगन मिलन समारोह सेवा

आँगनबाड़ी केन्द्र शोली

सेक्टर दीगोद, महिला एवं बाल विकास परियोजना सुल्तानपुर जिला कोटा (राजस्थान)

स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रविवार को शोली में आँगन मिलन समारोह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कविता खारोल, आशा सहयोगिनी द्रौपदी खारोल, सहायिका मनोहर बाई आदि ने रंगोली सजाकर समारोह में आमंत्रित अतिथिगण, महिलाओं एवं बच्चों के साथ माँ शारदा को नमन करके माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यकर्ता कविता खारोल में केन्द्र में उपलब्ध एवं सुविधाओं के बारे में बताते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। आँगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं एवं बच्चों की मिलने वाली सुविधाओं, पोषाहार, टीकाकरण, एवं प्रारंभिक शिक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी सियाराम खारोल, उत्तमचंद खारोल, आशीष खारोल, हरिशंकर गोचर, गुलाबचंद गोचर, राधाकिशन खारोल, सुरेश खारोल, पवन खारोल, दारासिंह खारोल, सोनु खारोल आदि मौजूद रहे। उत्तमचंद खारोल ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को आँगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आँगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती कविता खारोल को
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित प्रशंसा पत्र एवं पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ता श्रीमती खारोल ने समारोह में पधारें सभी सहभागी परिवारों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।