13 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 10 लोगों का जत्था

घाटी के बालाजी के दर्शन कर भक्तों ने “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ शुरू की यात्रा_

(बद्री लाल माली)

गुरलां | स्मार्ट हलहल|भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। क्षेत्र से 10 श्रद्धालुओं का जत्था 13 दिवसीय पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए गुरूवार को रवाना हुआ।यात्रा से पूर्व सभी श्रद्धालु पुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध घाटी के बालाजी मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। घाटी के बालाजी मंदिर के पुजारी नारायण लाल वैष्णव ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने बालाजी का आशीर्वाद लेकर यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।पूजा के बाद जत्थे को स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा कर विदा किया। “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
चंद्र प्रकाश माली ने बताया कि यह जत्था पहले जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करेगा। इसके बाद पहलगाम/बालटाल बेस कैंप होते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर 13 दिन बाद वापस लौटेगा राजकुमार माली गोयल, रतनलाल माली, चंद्र प्रकाश माली, मुरली राजकुमार माली, रतनी देवी माली, रेखा देवी माली, सीमा देवी माली, निक्की और सीता देवी माली। सभी यात्री माली समाज से हैं।स्थानीय लोगों में जत्थे को लेकर भारी उत्साह था। लोगों ने कामना की कि भोलेनाथ सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय करें।