अनिल जांगिड़
बिजयनगर | स्मार्ट हलहल|महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर राजस्थान पुलिस के डीजीपी एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाये जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढाने हेतु महिला सुरक्षा संकल्प के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया
मसूदा पुलिस डिप्टी शिवराज सिंह ने छात्राओं को अधिकारों की जानकारी दी साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी सचेत किया। तथा राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बरों तथा कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई व निडर होकर अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहकर अपने उपर हो रहे अत्याचारों के बारे में बोलना आना चाहिए। डिप्टी शिवराज सिंह ने राजस्थान सरकार द्वारा जारी इमरजेन्सी रेस्पोन्स सपोर्ट सिस्टम फोर सिटीजन 112, राजकॉप सिटीजन ऐप, गरिमा हेल्प लाईन 1090 वन स्टॉफ सुरक्षा सेन्टर, नेशनल वुमन हेल्पलाईन नम्बर 181, नेशनल चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह राठौड़, कल्पना सिंह, एएसआई कैलाश चन्द्र, अभिताभ सिंह आदि मौजूद थे
