हज के मुबारक सफर पर रवानगी से पहले हाजी मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना भाई,सदर हज़रत शाहबुद्दीन बावा साहब उर्स कमेटी नीमच का इस्तक़बाल,21 किलो की माला,दस्तारबंदी,गुलपोशी व मिठाई के साथ दी गई दिली मुबारकबाद
नीमच, 18 मई 2026
स्मार्ट हलचल|मुस्लिम धर्मावलंबियों के सबसे मुकद्दस और रूहानी सफर हज पर रवाना होने जा रहे मौहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना भाई दुर्रानी का सोमवार को खैरमकदम करते हुए दिली मुबारकबाद पेश की गईइस मुबारक मौके पर हज़रत रोशन अली बावा साहब उर्स कमेटी के अध्यक्ष सादिक हुसैन,उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,सेक्रेट्री मतलूब अजमेरी,खजांची अयाज अहमद खान,उर्स संयोजक मोहम्मद फारूक छिपा,अब्दुल हमीद उर्फ भूरू मेव,यूसुफ मंसूरी,फिरोज मंसूरी,तनवीर अली,ने हज पर जा रहे हाजी मुन्ना दुर्रानी का 21 किलो की माला पहनाकर,गुलपोशी कर,सांफा बांध,मिठाई खिलाकर और दुआओं के साथ गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया,पूरे माहौल में रूहानियत, मोहब्बत और खुशियों की एक खास फिज़ा देखने को मिली।
इस अवसर पर मोहम्मद फारूक छिपा ने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम रुक्न है,जो हर साहिब-ए-इस्तिताअत मुसलमान पर फर्ज़ किया गया है। यह सफर सब्र,इबादत,तौबा और खुदा की रज़ा हासिल करने का सबसे पाक और मुकद्दस जरिया माना जाता है। उन्होंने कहा कि हज पर जाना हर मोमिन के लिए एक बड़ी नेमत और खुशकिस्मती की बात होती है।
हज यात्रा पर रवाना हो रहे मौहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना दुर्रानी के लिए दुआ की गई कि अल्लाह तआला उनका सफर आसान फरमाए,उनकी इबादतों को कबूल करे और उन्हें सकुशल अपने वतन लौटाए।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए दरख्वास्त की कि वे हरम शरीफ में मुल्क और कौम की तरक्की,अमन-ओ-अमान और खुशहाली के लिए खास दुआ करें।
कार्यक्रम के दौरान परिजनों,रिश्तेदारों एवं मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में एक आत्मीय और भावुक वातावरण बना रहा,जहां हर कोई इस पाक सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं और दुआएं पेश करता नजर आया।
यह आयोजन आपसी भाईचारे, मोहब्बत और दीन के प्रति आस्था का खूबसूरत पैगाम देता नजर आया।
