शंभूपुरा में ऐतिहासिक भव्य भजन संध्या में उमड़ा हजारो श्रदालुओ का सैलाब
गोकुल के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रदालु।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|कार्यक्रम तो कही हुए होंगे, कई देखे होंगे, लेकिन शंभूपुरा में रविवार रात में जो दृश्य था वो सभी को चोंका देने वाला था।अवसर था शंभूपुरा में बालाजी मंदिर पर तृतीत पाटोत्सव का जहाँ भव्यतम समारोह के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन एवं भव्य भजन संध्या का ओर उस समारोह में चार चांद लगा दिए भजन सम्राट गोकुल शर्मा ने।
16 को अभिषेक एवं सुंदरकांड
मण्डल के पंकज जैन और अरविंद जैन ने बताया कि दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में 16 मई को प्रातः मन्दिर में अभिषेक किये गए एवं शाम को जय सिया राम मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया।
हर्षोल्लास के साथ चढ़ाई मन्दिर ओर ध्वजा
कमेटी के मनोज गदिया कमलेश यादव ने बताया कि 17 मई रविवार को सुबह हवन हुआ जिसके बाद मन्दिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा मन्दिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
गोकुल के भजनों ने बांधा समा, देर रात तक झूमे भक्त
शंभूपुरा में धार्मिक आयोजन तो पूर्व में भी कई हुए लेकिन यह आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक और खास बन गया क्योकि गोभक्त सुर सम्राट गोकुल शर्मा आये थे जिनको सुनने पहली बार ना सिर्फ स्थानीय बल्कि आसपास के कई गांवों से हजारो की संख्या में श्रदालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा, जो कि इतना बड़ा पांडाल होने के बाद भी लोग बाहर रोड तक खड़े रहे, यह देख स्वयं गोकुल शर्मा ने कहा छोटे से गांव में आया इतना सम्मान मिला कि उम्मीद से कई अधिक लोग सुनने पधारे सभी का आभार।
अतिथि सत्कार
लोकेश टांक व दिनेश टेलर ने बताया कि मेवाड़ की परंपरा रही है कि हम अतिथियों के सत्कार में सबसे आगे रहे है इसी कड़ी में बजरंग कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल न्याति, कार्यक्रम संयोजक राम प्रसाद जाट एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने गोकुल को साफा एव उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
गोकुल के भजनों पर स्वयं को नही रोक पाए भक्तजन
कमेटी के चंद्रप्रकाश कुमावत एव कैलाश साहू ने बताया कि गोकुल शर्मा ने जोगणिया माता के भजन से भजन संध्या की शुरुआत कि जिसके बाद उन्होंने गुमादे मारा बालाजी गमड गमड गोटो, सब थारो सांवरा सेठ मारो कई कोणी,सेठा सेठा में मारो सेठ सांवरियो रे, मारा सांवरिया जी सेठ कटे हो गया लेट क्यो नी आयो रे,सांवरा थारी कृपा रेवा दे दुनिया जले तो जलवा दे, राम बनया वकील, गाड़िया गाड़िया रे होटला पे नाम लिख्यो सांवरिया रो, मेरी गाड़ी मेरा बंगला मेरा पैसा सब कुछ तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही सहित कई प्रसिद्ध भजन गाये जिस पर देर रात करीब 2 बजे तक चली भजन संध्या में भी हजारो श्रदालु डटे रहे और भजनों ओर झूमते रहे।
अंत मे महाआरती हुई एव प्रसाद वितरण किया गया।
मन्दिर कमेटी के कृष्ण गोपाल न्याति, घीसू लाल सुथार, मोहन गिरी गोस्वामी, ओम प्रकाश कुमावत, बालमुकुंद गदिया, कैलाश शर्मा हरि ओम, प्रेमशंकर साहू, रामनारायण आमेटा चंद्रप्रकाश कुमावत, दिनेश शर्मा, कैलाश साहू, मनोज गदिया, मुकेश कुमावत, पंकज जैन, अरविंद जैन, लोकेश टांक, कमलेश यादव, दिनेश टेलर, नरेश तनेजा, दीपक शर्मा, नारायण आमेटा, मुकेश मुंदड़ा, अनिल आमेटा, प्रकाश जैन, पीयूष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने सुर सम्राट गोकुल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रामप्रसाद जाट ओर सहयोगी रहे करण सिंह जाट स्वागत किया एवं कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सम्भाले रखी।
