टोंक जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद पर आशाराम नागर निर्वाचित,कांग्रेस ने 31 में से 26 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत-भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 मत

शिवराज बारवाल मीना

टोंक।स्मार्ट हलचल|जिला परिषद टोंक में उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा जारी आधिकारिक निर्वाचन परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी आशाराम नागर उप जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
जारी निर्वाचन परिणाम के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी आशाराम नागर को कुल 26 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश राम को 5 मत मिले। इस प्रकार कुल 31 मत डाले गए। खास बात यह रही कि निर्वाचन में एक भी मत निरस्त नहीं हुआ तथा नोटा के पक्ष में भी कोई मत नहीं पड़ा।
निर्वाचन परिणाम की आधिकारिक घोषणा के साथ ही आशाराम नागर के जिला परिषद उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने की पुष्टि हो गई। उनके निर्वाचित होने की सूचना के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तथा लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।