छौरिया निवासी रमेशी देवी शिवपाल मीणा के सरपंच बनने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, विकास कार्यों को गति मिलने की जगी उम्मीद
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|निवाई पंचायत समिति क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत जगतपुरा को पहली सरपंच के रूप में रमेशी देवी शिवपाल मीणा (निवासी छौरिया) मिली हैं। उन्होंने जीत के बाद सरपंच पद की जिम्मेदारी संभालकर पंचायत के नेतृत्व की कमान अपने हाथों में ली। उनके सरपंच बनने पर गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत जगतपुरा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। नवगठित ग्राम पंचायत की पहली सरपंच के रूप में रमेशी देवी मीणा के नेतृत्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।