झंझोला में विकास कार्यों की सौगात, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया लोकार्पण

स्मार्ट हलचल|

सीसी सड़क व चौक निर्माण कार्य आमजन को समर्पित, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम पंचायत झंझोला में पंचायत समिति मद से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ गांव की आधारभूत अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।लोकार्पित कार्यों में नंदा लोहार के घर से भेरूजी के स्थान तक सीसी सड़क निर्माण, नृसिंह भगवान मंदिर चौक में सीसी सड़क निर्माण, बांसबड़ा माताजी (साला का खेड़ा) में सीसी चौक निर्माण तथा देवनारायण भगवान के स्थान पर सीसी चौक निर्माण शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, चौक एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों से उत्साहित ग्रामीणों ने विधायक का गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और घुड़सवारी के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के सतत प्रयासों से ग्राम पंचायत झंझोला में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, मंडल मंत्री मुकेश मीणा, प्रशासक दुर्गालाल काबरा, पूर्व सरपंच प्रकाश शर्मा, श्रीनगर प्रशासक रामलाल भील, महामंत्री संजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद माली, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, बिजोलिया मंडल महामंत्री मुकेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।