Homeभीलवाड़ापालिका बोर्ड सभी समाजों के विकास कार्यों के लिए निभाता आया हमेशा...

पालिका बोर्ड सभी समाजों के विकास कार्यों के लिए निभाता आया हमेशा अग्रणी भूमिका: चेयरमैन सुमित काल्या

पालिका बोर्ड सभी समाजों के विकास कार्यों के लिए निभाता आया हमेशा अग्रणी भूमिका: चेयरमैन सुमित काल्या

जैन समाज ने गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन काल्या व पार्षद का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया अभिनन्दन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले के गुलाबपुरा नगरपालिका की ओर से गुलाबपुरा जैन समाज के दोनों स्थानकों को पट्टे जैन समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में पार्श्वनाथ भवन में सुपुर्द किए। जैन समाज के पदाधिकारियों ने नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या एवं पार्षद महावीर लढा, रामदेव खारोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, नगर भाजपा अध्यक्ष इन्दर चन्द चपलोत, प्रेम मेड़तवाल का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। चेयरमैन काल्या ने कहा कि पालिका बोर्ड सभी समाजों के उत्थान एवं सामाज के विकास कार्यों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आया है। आगे भी बिना किसी राजनैतिक धार्मिक भेदभाव के प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष रतन लाल चोरडिया, सचिव लक्ष्मी लाल धम्मानी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार रांका, शान्ति लाल डांगी, घेवरचंद श्रीश्रीमाल, लक्ष्मी चन्द पीपाड़ा, नवलसिंह चपलोत, निहालचंद संचेती, महेन्द्र सोनी, अनिलमेहता, राजेश मेहता, अतुल लोढ़ा निर्मल डोसी, राजेंद्र चोरडिया, दिलीप चोरडिया, हेमराज रांका, विजय डांगी शम्भुलाल, सुरेन्द्र चैधरी आदि मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES