(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|नगर परिषद पुष्कर द्वारा शहर के वार्ड 1 से 25 तक सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।सोमवार को बांगड़ स्कूल के पास विश्राम स्थली पर आयोजित समारोह में पंडित कैलाश नाथ दाधीच के आचार्यत्व में नगर परिषद सभापति राजेंद्र बाकोलिया ने पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।समारोह में आयुक्त रेखा जैसवानी, उपसभापति लक्ष्मी पाराशर, सहायक अभियंता एसपी गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभापति बाकोलिया ने कहा कि पुष्कर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।