भाजपा सरकार के सवा दो वर्षो के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण पर रहा विशेष जोर: विधायक आक्या

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक प्रभावी निर्णय लिये है। प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, समयबद्ध निर्णय और योजनाओ की निगरानी को मजबूत किया गया है। सड़क, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर विकास कार्यो के लिए बजट आवंटन कर परियोजनाएं आरम्भ की गई। सरकार द्वारा किसानो, पशुपालको और ग्रामीण क्षैत्रो के विकास हेतु अनेक प्रभावी निर्णय लिए जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के हर गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या गुरूवार को प्रदेश मे सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के आगमन पर ग्राम धीरजी का खेड़ा व गांगा गुढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।
विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। गुरूवार को विकास रथ के ग्राम धीरजी का खेड़ा व गांगा गुढ़ा में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार शिवसिंह, भदेसर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व सरपंच बगदीराम रायका, जीएसएस अध्यक्ष मंगलसिंह, उप सरपंच मुकेश गिरी, बुथ अध्यक्ष लक्ष्मणसिह, पप्पुसिंह, गणपत जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।