चित्तौड़गढ़ (स्मार्ट हलचल)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण बिल) को शीघ्र लागू करवाने की मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस ने हुंकार भरी है। जिला अध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं ने एक विशेष पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर अपनी आवाज उन तक पहुंचाई और बिल को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की।
ओबीसी महिलाओं को भी पूरे अधिकार देने की मांग
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ‘आधी आबादी का हक अधूरा क्यों?’ और ‘हर वर्ग की महिला की भागीदारी, यही है सच्ची बराबरी’ जैसे नारे गूंजे। महिलाओं ने ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में पूरा अधिकार देने की पुरजोर मांग उठाई।
जब तक मांग पूरी नहीं, आंदोलन रहेगा जारी: यशोदा पुरोहित
महिला जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करना महिलाओं के अधिकार और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संगीता छिपा, महासचिव सुशीला रेगर, आशा दमानी, सचिव दुर्गा जटिया, सदस्य ज्योति सोनी, नानी बाई रेगर, स्नेहा जैन, शबाना बानू, शाहिदा, प्रज्ञा, सीमा, अनुश्री सारस्वत, अन्तिम बाला तम्बोली, आरती और सिमरन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
