कैची चौराहा पर कांग्रेसजनों ने कांवड़ यात्रा का किया आत्मीय स्वागत-अभिनंदन, शिव-पार्वती की प्रतिमा का किया माल्यार्पण
निंबाहेड़ा,09 अगस्त (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|श्रावण मास की पावन धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर रविवार को निंबाहेड़ा नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। ढाबेश्वर महादेव मंदिर से अटल नगर स्थित छोटा पार्क के अटलेश्वर महादेव मंदिर तक अटल नगर कॉलोनी के परिवारजनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा का कैची चौराहा पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िए धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए। जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ भक्ति और आस्था का परिचय दिया। कैची चौराहा पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वातावरण ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।
*शिव-पार्वती की झांकी का किया माल्यार्पण*
कांवड़ यात्रा के दौरान निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा ने रथ में विराजित भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांवड़ यात्रा के स्वागत के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र अवसर है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देती हैं। कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह निंबाहेड़ा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत तस्वीर दिखाई दी।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नुसरत खान, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीलू शर्मा, शम्शु कमर मंसूरी, सचिव धीरज नगरिया, आईटी सेल सह-संयोजक ललित पंचोली, नगर कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी देवी तेली, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, वार्ड अध्यक्ष मांगीलाल किर, लक्ष्मीलाल गवारिया, प्रकाश जाट एवं यूएस शर्मा, शोभालाल अहीर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल अहीर, छोटे भाई बैंड वाले, जयदीप बाबेल, किशोर पंचोली,मीना आचार्य,मीना माली,शोभा आचार्य,गुड्डी तेली,अकील भाई, सईद भाई, कैलाश नेनावा, अशफाक भाई, हैदर भाई, आशुतोष टांक, विष्णु मीणा, अनिल मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
