हिन्दू युवा संगठन संस्था जालौर,पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संकल्प

जालौर

स्मार्ट हलचल|जालौर हिन्दू युवा संगठन संस्था महामंत्री श्री अर्जुनसिंह पंवार ने बताया की संस्था के जिला कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी भीखाराम प्रजापत द्वारा विद्यालय प्रागण व विभिन्न स्थानों में पौधारोपण कर पर्यावरण का संकल्प लिया !

महामंत्री ने बताया कि आज के समय में धरती माता का श्रृंगार और पर्यावरण और धरती को हरा भरा करने के लिए युवाओ को आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिये उन्होंने सन्देश देकर बताया कि यह हमारे पर्यावरण को संतुलित रखता है, शुद्ध ऑक्सीजन
करता है, हानिकारक गैसों को सोखता है, वर्षा लाने में मदद करता है, और मिट्टी के कटाव को रोकता है, जिससे पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित रहता है।

भीखाराम प्रजापत ने बताया कि युवाओं को अपील करते हुए कहा कि युवाओं ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिये ,और लगाए गए वृक्षों की समय पर देखभाल खाद , मिट्टी और समय पर पानी सहित उचित देखभाल करना चाहिए
वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन , वैवाहिक जीवन वर्षगांठ और महापुरुष की जन्मजयंती पर युवाओं को आगे आकर वृक्षारोपण करने की बात कही ,!
इस अवसर पर स्कूल के ट्रस्टी श्री दिलीप सर , श्रीमती भाविसा , श्रीमती मयूरी, श्रीमती पिंटू , शिवानी, नेहा परिहार , रेणुकापरिहार ,गोपाल , महेंद्र, अविनाश, पिन्टू भाई, भीखाराम प्रजापत ,श्रीमति नेहा , शशिकांत , रिडमल , आदित्य सहित विद्याभवन के स्टाफ व शिक्षक व हिन्दू युवा संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे