Home भीलवाड़ा ढ़ेलाणा में धूमधाम से निकाली चारभुजा नाथ की शोभायात्रा

ढ़ेलाणा में धूमधाम से निकाली चारभुजा नाथ की शोभायात्रा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में बुधवार को चारभुजानाथ की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई । ग्रामीण मांगीलाल जाट ने बताया कि ढ़ेलाणा गांव में सायं साढ़े चार बजे चारभुजानाथ मंदिर से ढ़ोल नगाड़े व डीजे के साथ चारभुजानाथ की शोभायात्रा शुरू हुई, जो बादल्या श्याम, बालक देवजी, बालाजी चौंक, नेशनल हाईवे, बड़ला रोड़, मेन बाजार, तेजाजी चौक व सगस जी चौंक होते हुए गुजरी । शोभायात्रा में भक्तगण भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए चले, वही जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया । इस दौरान लालाराम जाट, रामेश्वर जाट, जगदीश लोहार, भंवर दास वैष्णव, नंदराम दास वैष्णव, बद्रीलाल जाट, भैरु जाट, अम्बालाल जाट, गोपाल जाट, प्रभु जाट, नारायण जाट, शंकरलाल जाट, सांवर वैष्णव, छोटू जाट, श्यामलाल जाट, मनीष जाट, संजय जाट आदि कई मौजूद रहे ।।