गंगापुर – दिनांक 12 मई को ग्राम पंचायत ढोसर में ग्राम रथ अभिमान के आयोजन के तहत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं पुर्व विधायक देवीशंकर भूतडा द्वारा ग्रामीण जनता को राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं गामीणो से अपील की कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। अभियान में उप खण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी एवं सभी विभागो के ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय किसान मोर्चा से शंकर लाल जाट सांगवा एवं ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं बड़ी संख्या में ग ग्रामीण पुरुष एवं महिला उपस्थित थे। सभी विभागो के अधिकारी अपने विभाग की योजनाओ की जानकारी दी गई एवं ग्रामीणो की समस्यायें सुनी गई।
