ऐतिहासिक जीत के बाद दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव में चंदेरिया वार्ड नंबर 5 से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गवारिया की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें उपसभापति बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
इसी मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में युवा, वार्डवासी और चंदेरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सांसद सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिले।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दिनेश गवारिया ने वार्ड 5 में न केवल ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की है, बल्कि वार्ड में उनकी सक्रियता, आमजन से जुड़ाव और विकास के प्रति समर्पण भाव देखते हुए उन्हें उपसभापति पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

वार्डवासियों ने कहा – विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान

वार्डवासियों का कहना है कि “चंदेरिया की एक ही पुकार, उपसभापति हो हमारे द्वार।” अगर चंदेरिया क्षेत्र से उपसभापति बनता है तो पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। दिनेश गवारिया युवा नेतृत्व के रूप में सभी को साथ लेकर चलने वाले और हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं।
सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संगठन स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में चंदेरिया भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।