राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पदयात्रा रवाना, चारभुजा गढ़बोर के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

बद्री लाल माली

गुरला | स्मार्ट हलचल|मेवाड़ के आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ के जयकारों के साथ राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पैदल यात्रा आज धूमधाम से रवाना हुई। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लिए चारभुजा गढ़बोर के दर्शनों के लिए पैदल रवाना हुए। पदयात्रा का रात्रि विश्राम बाडिया माता जी व आमेट पर होगा।दूसरे दिन सभी पदयात्री श्री चारभुजा गढ़बोर धाम पहुंचकर श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।
यात्रा में ये रहे शामिल हेमराज, दुर्गा लाल, प्रकाश भाई, नारायण, संपर्क गोविंद, निखिल, प्रेम, सूरज, सुनील, प्रियंका, दिया, गुंजन, रामकिशन, दिशा, गौरव, ललिता, मदन, गोविंद, भेरू, देबरिया, नवरत्न माली, अंकित, राजेश, यशु वर्धन, आराध्या, निसान माली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु।