बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल।सांगोद 4 जुलाई को रामपुरा फतेहगढ़ी स्थित श्री शेषधर नाथ जी मंदिर की ग्राम बन्धा में स्थित 80 बीघा कृषि भूमि से कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाकर मंदिर प्रशासन को कब्जा दिलाया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देश पर देवली मांझी थानाधिकारी सुनील कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार भूमाफिया रघुराम मेहता ने साथियों के साथ मिलकर मंदिर की भूमि पर जबरन कब्जा कर धान की बुवाई कर दी थी।
मंदिर के पुजारी महंत 108 देवेंद्र दास ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया और लगभग 80 बीघा भूमि वापस मंदिर प्रशासन को सौंप दी।
महंत बोले – पुलिस ने दिलाया न्याय
महंत देवेंद्र दास ने कहा “भूमि मंदिर की है और यह धार्मिक न्यास की संपत्ति है। पुलिस ने हमारी सुनवाई कर जल्दी न्याय दिलाया। हम पुलिस प्रशासन के आभारी हैं।” उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भविष्य में मंदिर भूमि की सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम की मांग भी की।
पुलिस का बयान*
थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। भूमि से कब्जा हटाकर पुजारी महंत को सुपुर्द कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
