काछोला में दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

काछोला 13 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ ब्लॉक के काछोला कस्बे में पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रेली को वीडिओ रतिराम मीणा,नितिन जैन ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। नवजीवन दिव्यांग सेवा समिति काछोला एवं पंचायत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाति तथा विकास अधिकारी युगल किशोर के निर्देशन में आयोजित इस रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया।
रैली के दौरान समाज कल्याण विभाग के नितिन जैन एवं ग्राम विकास अधिकारी रतिराम मीणा ने दिव्यांगजनों को मतदान के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। दिव्यांगजनों ने हाथों में तख्तियां लेकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।
रैली ग्राम पंचायत काछोला कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड एवं बाईपास होते हुए वापस पंचायत कार्यालय पहुंची।
इस अवसर पर वीडिओ रतिराम मीणा,नितिन जैन,सत्यनारायण सुथार,मोहम्मद शाबीर रंगरेज, उदयलाल,रामपाल धाकड़,रामप्रसाद धाकड़,दुर्गा देवी,मुकेश आचार्य,नारायण लाल,असलम मोहम्मद,कालू लाल एवं मदनलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।