Homeअंतरराष्ट्रीयविदेश सचिव मिसरी ने जिनेवा में निरस्त्रीकरण सम्मेलन को संबोधित किया

विदेश सचिव मिसरी ने जिनेवा में निरस्त्रीकरण सम्मेलन को संबोधित किया

Published on

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जिनेवा में निरस्त्रीकरण सम्मेलन के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित किया। मिसरी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने और हथियारों की होड़ को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सैन्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जिम्मेदार उपयोग और रक्षा क्षेत्र में विश्वसनीय एआई के मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय ढांचे के प्रति देश की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने  विदेश सचिव के वर्चुअल संबोधन की प्रमुख बातें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि सचिव मिसरी ने स्ट्रेटेजिक स्टेबिलिटी बनाए रखने, हथियारों की होड़ को रोकने और एक यूनिवर्सल तथा बिना भेदभाव वाले वेरिफाएबल न्यूक्लियर निरस्त्रीकरण हासिल करने पर बल दिया। उन्होंने ‘वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन’ से जुड़े आतंकवाद के बढ़ते खतरे की ओर भी ध्यान दिलाया।
विदेश सचिव ने कहा नई सामरिक शस्त्र कटौती संधि (न्यू स्टार्ट) की समाप्ति वैश्विक शस्त्र नियंत्रण के लिए एक बड़ा झटका है। भारत का मानना है कि वैश्विक सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्थिरता बनाए रखना और हथियारों की होड़ को रोकना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
भारत की परमाणु नीति को दोहराते हुए मिसरी ने कहा कि एक जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में विश्वसनीय न्यूनतम निवारक क्षमता बनाए रखना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने चरणबद्ध बहुपक्षीय ढांचे के माध्यम से सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने सम्मेलन में जनादेश के आधार पर विखंडनीय पदार्थ अवरोध संधि पर वार्ता के लिए भी समर्थन व्यक्त किया।
विदेश सचिव मिसरी ने कहा भारत सैन्य क्षेत्र में एआई के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। जोखिमों को कम करने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एआई के उपयोग में मानवीय निर्णय और निगरानी आवश्यक है। भारत ने विश्वसनीयता, सुरक्षा और पारदर्शिता के आधार पर रक्षा क्षेत्र में विश्वसनीय एआई का मूल्यांकन करने के लिए एक ढांचा विकसित किया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों से संबंधित निर्णय मानवीय नियंत्रण में रहेंगे।
विदेश सचिव ने ग्लोबल साउथ के हितों को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहलों के बारे में भी बताया। इन पहलों में विकास, समावेशन और लोकतांत्रिक पहुंच के लिए एआई के उपयोग पर केंद्रित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 शामिल हैं।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

मेक फॉर द वर्ल्डः मोजाम्बिक पहुंचा भारत का 10वां स्वदेशी लोकोमोटिव

शाश्वत तिवारी मापुतो। स्मार्ट हलचल|भारत ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर लोकोमोटिव (ट्रेन का...

ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी के बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत

ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी के बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम...

शुरुआती कारोबार में 200 अंक टूटा Nifty, 700 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, 3% टूटे इंफोसिस-टीसीएस जैसे IT शेयर

मंगलवार (24 फरवरी) को शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई. शुरुआती...