Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकर्मचारी हितों पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी हितों पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी हितों पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बूंदी। स्मार्ट हलचल/अखिल राज राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने वर्कचर्ज कर्मचारियों की पद्दोनाति राज्य के सभी संवर्गो की समयबद्ध पदोन्नति संविदा निविदा एव मानदेय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की साथ ही उन्हें प्रति वर्ष प्रकाशित होने वाली तकनीकी डायरी के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा ।प्रतिनिधिमंडल में ड्रिलिंग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कोठारी पी एच ई डी तकनीकी कर्मचारी संघ के जयपुर अध्यक्ष मोहम्मद सद्दीक प्रदेश उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा अवधेश पारीक रविंद्र सिंह शामिल रहे। मीडिया को यह जानकारी कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद ने दी।

RELATED ARTICLES