एपिसोड 10: साक्ष्यों की महा-अदालत!
उस चौखट पर, जहाँ कानून की सांसें थम गईं!
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
स्मार्ट हलचल।मुंबई-2020 की तपती गर्मियों में मुंबई के दो अलग-अलग फ्लैटों से उठी दो मौतों ने आज़ाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा फॉरेंसिक, राजनीतिक और संस्थागत बवंडर खड़ा किया था।
8-9 जून की दरमियानी रात मलाड के जनकल्याण नगर स्थित ‘गैलेक्सी रीजेंसी’ की 14वीं मंजिल से 28 वर्षीय सेलिब्रिटी टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान का गिरना, और उसके ठीक छह दिन बाद—14 जून की दोपहर—बांद्रा के कार्टर रोड स्थित ‘माउंट ब्लैंक’ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फंदे से लटकता पाया जाना।
6 साल से अधिक का समय बीत चुका है। इन 6 सालों में मुंबई पुलिस की फाइलों पर धूल जम गई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड के शीर्ष सितारों को बुलाकर ‘वीड और बड्स’ के तमाशे में जनता के आक्रोश को उलझा दिया, और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फॉरेंसिक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने अपने ही पहले के दावों से 180 डिग्री का यू-टर्न लेकर ‘100% हैंगिंग/आत्महत्या’ की ऐसी विवादास्पद मुहर लगाई जिसने केंद्रीय एजेंसियों को एक सुविधाजनक कानूनी निकास थमा दिया।
लेकिन इस पूरे मामले की सबसे विस्फोटक और अकाट्य विधिक वास्तविकता आज भी यह है:
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 19 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से केस अपने हाथ में लेने के बाद से लेकर आज तक, किसी भी सक्षम अदालत में न तो कोई चार्जशीट दाखिल की है और न ही कोई क्लोजर रिपोर्ट।
आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) के तहत इसका सीधा और असंदिग्ध अर्थ यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुकदमा बंद नहीं हुआ है; यह फाइल विधिक रूप से आज भी जीवितऔर खुली है।
तो फिर किसी भी संजीदा नागरिक के मन में यह सवाल उठता है:
“जब 15 जून 2020 को ही सुशांत की देह पंचतत्व में विलीन हो चुकी है, क्राइम सीन को उसी दोपहर दर्जनों अनाधिकृत लोगों की आवाजाही से हमेशा के लिए दूषित (Contaminate) किया जा चुका है, 8 हार्ड ड्राइव्स नष्ट की जा चुकी हैं, और ठाकरे सरकार के संरक्षण में उस समय की मुंबई पुलिस ने शुरुआती 24 दिनों तक सुशांत के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब तक नहीं भेजा—तो इतने वर्षों बाद भला अदालत में केस कैसे टिकेगा?
क्या हत्यारों तक कानून के हाथ कभी पहुँच पाएंगे, या यह मामला एक ‘कोल्ड केस’ बनकर फाइलों में दफन रहेगा?”
आपराधिक न्यायशास्त्र और फॉरेंसिक साइंस के इतिहास का सबसे बड़ा सच यही है कि “गवाह झूठ बोल सकते हैं, लेकिन परिस्थितियाँ नहीं” (Witnesses may lie, but circumstances do not)।
कानून की चौखट पर ऐसे कई ऐतिहासिक मुकदमे रहे हैं जहाँ लाश गायब थी, राख कर दी गई थी, या सालों बाद कंकाल मिला था—फिर भी कानून ने परिस्थितियों की अटूट श्रृंखला के दम पर मुजरिमों को फांसी के फंदे तक पहुँचाया।
क्रोनोलॉजी एवं घटनाक्रम: 8 से 14 जून का टाइम-ट्रैक (कारण और परिणाम)
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौतें दो अलग-अलग घटनाएं नहीं थीं; वे एक ही आपराधिक सिलसिले की पहली और अंतिम कड़ी थीं।
दिशा की मौत ‘कारण’ (Cause) थी और सुशांत की मौत उसका अनिवार्य ‘परिणाम’ (Consequenc)।
इसे समझने के लिए 8 से 14 जून 2020 के उस 144 घंटे के टाइम-ट्रैक को परत-दर-परत देखना जरूरी है:
8 जून 2020 (दोपहर 12:00 से 2:00 बजे):
बांद्रा के माउंट ब्लैंक फ्लैट में सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच असामान्य तनाव होता है।
रिया अपना सामान पैक करती हैं। फ्लैटमेट्स दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी के दर्ज बयानों के मुताबिक, रिया के निकलने से ठीक पहले एक आईटी प्रोफेशनल को घर बुलाया जाता है और सुशांत के बेडरूम में रखी 8 हार्ड ड्राइव्स का पूरा डेटा हमेशा के लिए वाइप आउट (Format) कर दिया जाता है। रिया फ्लैट छोड़कर चली जाती हैं।
8 जून 2020 (रात 9:00 से 1:30 बजे):
मलाड के गैलेक्सी रीजेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1402 में दिशा सालियान अपने मंगेतर रोहन राय और कुछ कथित दोस्तों के साथ मौजूद होती हैं।
इसी रात बांद्रा और मलाड के बीच वीआईपी मूवमेंट और पार्टियों की हलचल होती है। देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच दिशा 14वीं मंजिल से नीचे गिरती हैं।
मालवणी पुलिस इसे बिना किसी मुकम्मल फॉरेंसिक सील, बिना टावर डंप उठाए और बिना सीसीटीवी की डिजिटल क्लोनिंग किए केवल एक ADR (Accidental Death Report No. 43/2020) दर्ज करके ठंडे बस्ते में डालने की पटकथा लिखती है।
9 जून 2020 (सुबह):
सुबह जब दिशा सालियान की मौत की खबर सार्वजनिक होती है, तो माउंट ब्लैंक में सुशांत सिंह राजपूत के होश उड़ जाते हैं।
दीपेश और पिठानी के अनुसार, सुशांत का फोन लगातार बजने लगता है। सुशांत गूगल पर बार-बार दिशा का नाम सर्च करते हैं और अपनी बहन व अन्य करीबियों से बेहद घबराए हुए लहजे में कहते हैं: “वे मुझे नहीं छोड़ेंगे… वे इस मामले में मुझे भी फंसा देंगे।”
10 से 13 जून 2020 (द 4-डे सीज):
सुशांत पूरी तरह से एक मानसिक और डिजिटल घेराबंदी में आ जाते हैं। उनके कमरे की डुप्लिकेट चाबी के गायब होने का दावा किया जाता है।
सुशांत अपनी पूर्व मैनेजर और टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी कॉर्नरस्टोन/क्वान के साथ जुड़े उन प्रोजेक्ट्स को लेकर गहरे तनाव में थे, जिनमें दिशा काम कर रही थीं। सुशांत मीडिया में जाने या प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की बात सोचते हैं, लेकिन उन्हें शांत रहने की हिदायत दी जाती है।
14 जून 2020 (सुबह की संदिग्ध टाइमलाइन से दोपहर 1:30 बजे तक):
सुबह 10:30 बजे (कथित फोन गतिविधि और फॉरेंसिक अंतर्विरोध):
पुलिस की शुरुआती थ्योरी में दावा किया गया कि सुबह 10:30 बजे तक सुशांत के फोन पर इंटरनेट गतिविधि दर्ज थी। लेकिन फॉरेंसिक और पैथोलॉजी की कसौटी पर यही सबसे बड़ा संदेहास्पद मोड़ है।
कूपर अस्पताल में जब शव पहुंचा, तो राइगर मॉर्टिस (Rigor Mortis – मांसपेशियों का कड़ापन) जिस चरम स्थिति में था, वह फॉरेंसिक पैथोलॉजी के स्थापित नियमों के अनुसार मौत के समय को सुबह 10:30 या 11 बजे नहीं, बल्कि उससे कई घंटे पहले—यानी 13-14 जून की दरमियानी रात या तड़के की ओर संकेत कर रहा था।
ऐसे में यह गंभीर विधिक और तकनीकी जांच का विषय है कि क्या सुबह का फोन संचालन वास्तव में सुशांत द्वारा किया गया था, या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा डिवाइस को पासकोड से अनलॉक रखकर मौत की आधिकारिक टाइमलाइन को सुबह तक खींचने और एलेबाई (Alibi – घटना के समय अन्यत्र होने का कानूनी बचाव) तैयार करने की कोशिश की गई थी?
यही वह बिंदु है जहाँ बांद्रा पुलिस द्वारा फोन को 24 दिनों तक फॉरेंसिक लैब न भेजने की मंशा सीधे संदेह के घेरे में आती है।
दोपहर 12:00 बजे: दरवाजा अंदर से बंद होने का दावा। चाबी वाले रफीक को बुलाया जाता है, जो ताला खोलकर अंदर देखे बिना ₹2000 लेकर चला जाता है।
दोपहर 12:30 से 1:00 बजे: सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और नीरज कमरे में प्रवेश करते हैं। पुलिस को तुरंत 100 नंबर पर कॉल करने के बजाय अपने स्तर पर फोन कॉल किए जाते हैं। शव को पंखे से नीचे उतारकर बिस्तर पर रख दिया जाता है।
दोपहर 1:30 बजे: संदीप सिंह अचानक माउंट ब्लैंक पहुंचता है। न तो वह सुशांत का करीबी दोस्त था और न ही पिछले 10 महीनों से सुशांत के संपर्क में था। लेकिन अगले 48 घंटों तक वही व्यक्ति कूपर अस्पताल की मॉर्च्युरी, पोस्टमार्टम रूम और बांद्रा पुलिस के बीच पूरे ऑपरेशन का अनाधिकारिक सूत्रधार बन जाता है।
साक्ष्य विलोपन एवं आचरण: गायब गवाहों की भूमिका और 24 दिनों का ब्लैकआउट
इस मामले में केवल सांसें नहीं थमी थीं, बल्कि जांच की हर विधिक रीढ़ को योजनाबद्ध तरीके से तोड़ा गया था:
1. रोहन राय की खामोशी:
दिशा का मंगेतर रोहन राय, जो 8 जून की रात उसी फ्लैट में मौजूद था, घटना के तुरंत बाद मुंबई छोड़कर चला जाता है। आज तक उससे कोई न्यायिक व सख्त पूछताछ नहीं हुई।
2.शताब्दी और कूपर अस्पताल का दोहरा खेल:
दिशा का पोस्टमार्टम बोरीवली के शताब्दी अस्पताल में पूरे 50 घंटे बाद कराया गया। 14वीं मंजिल से कंक्रीट पर गिरने के बावजूद शरीर की हड्डियों के विखंडन का वह रूप दर्ज नहीं हुआ जो अपेक्षित था।
उधर कूपर अस्पताल में 14 जून की रात बिना वीडियोग्राफी, बिना ‘Time of Death’ दर्ज किए सुशांत का पोस्टमार्टम निपटा दिया गया।
शवगृह कर्मचारी रूपकुमार शाह ने बाद में ऑन-कैमरा खुलासा किया कि सुशांत के गले पर हैंगिंग का नहीं बल्कि गला घोंटने जैसा गहरा निशान था और पैर की हड्डी में असामान्य मरोड़ था।
3. चौबीस दिनों का मोबाइल ब्लैकआउट:
बांद्रा पुलिस ने सुशांत के दोनों मोबाइल और लैपटॉप को कलिना लैब भेजने में 24 दिन का समय क्यों लिया? उन 24 दिनों में किसने फोन को अनलॉक किया? किसने कॉल रिकॉर्ड्स मिटाए? और फिर अचानक यह नैरेटिव क्यों लीक किया गया कि सुशांत ने ‘पेनलेस डेथ’ और ‘बाइपोलर’ सर्च किया था?
न्यायिक नजीरें: कॉर्पस डेलिक्टी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की अटूट श्रृंखला!
अक्सर यह मान लिया जाता है कि अगर प्राथमिक सबूत नष्ट हो गए, लाश का अंतिम संस्कार हो गया और एम्स ने ‘हैंगिंग’ लिख दिया, तो अब न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची।
लेकिन आपराधिक न्यायशास्त्र (Criminal Jurisprudence) का इतिहास गवाह है कि कई ऐसे मामले रहे हैं जहाँ पुलिस की लीपापोती और लाश के न होने के बावजूद दोषियों को फांसी और उम्रकैद की सजा हुई।
1. रिचर्ड क्राफ्ट्स केस और तंदूर कांड की नजीर: ‘कॉर्पस डेलिक्टी’ और साक्ष्य मिटाने का सिद्धांत
रिचर्ड क्राफ्ट्स केस (The Woodchipper Murder – 1986, अमेरिका):
पायलट रिचर्ड क्राफ्ट्स ने अपनी पत्नी हेले क्राफ्ट्स की हत्या कर लाश को डीप-फ्रीजर में जमाया, चेनसॉ से काटा और ‘वुडचिपिंग मशीन’ से बर्फीली नदी के किनारे उड़ा दिया।
पुलिस को एक भी पूरी हड्डी या शरीर नहीं मिला—बचाव पक्ष का दावा था: “No Body, No Crime”।
लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. हेनरी ली ने नदी किनारे से केवल 3 औंस इंसानी मांस, एक दांत का टुकड़ा और अंगुली का सिरा खोज निकाला।
चेनसॉ के ब्लेड पर फंसे सूक्ष्म फाइबर्स और मशीन के किराये के आधार पर अदालत ने क्राफ्ट्स को 50 साल की सजा सुनाई।
साबित हुआ कि पूर्ण शव न होने पर भी हत्या सिद्ध की जा सकती है।
2. तंदूर हत्याकांड (नैना साहनी मर्डर – 1995, भारत):
कांग्रेस नेता सुशील शर्मा ने पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े बगिया रेस्टोरेंट के तंदूर में जला दिए ताकि कोई नामोनिशान न बचे।
अदालत ने आधी जली हड्डियों, राख के डीएनए और रेस्टोरेंट की चारदीवारी के साक्ष्यों पर उम्रकैद दी। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक व्यवस्था दी कि “अपराध को छिपाने और सबूत मिटाने का आक्रामक प्रयास ही अभियुक्त के अपराध-बोध (Guilty Mind / Mens Rea) का सबसे अकाट्य प्रमाण है।”
सुशांत केस से समानता और विधिक आधार:
सुप्रीम कोर्ट की स्थापित नजीर है कि हत्या साबित करने के लिए पूर्ण शव का मौजूद होना अनिवार्य नहीं है।
15 जून को सुशांत का शव जला दिए जाने के बाद भी ‘सबूत मिटाने की कार्यप्रणाली’ (Modus Operandi) खुद गवाही देती है:
धारा 201 IPC (साक्ष्य नष्ट करना): 8 हार्ड ड्राइव्स का डेटा वाइप कराना सीधे रिचर्ड क्राफ्ट्स द्वारा मशीन किराए पर लेने और कालीन बदलने जैसा साक्ष्य है। आईटी प्रोफेशनल का धारा 164 CrPC के तहत दर्ज बयान सीधे आपराधिक षड्यंत्र (Sec 120B) सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है।
धारा 8 साक्ष्य अधिनियम (आरोपी का संदेहास्पद आचरण):
24 दिन फोन दबाए रखना, कूपर में रात के अंधेरे में बिना वीडियोग्राफी ऑटोप्सी निपटाना और संदीप सिंह की संदेहास्पद फोन कॉल्स—यह सब अदालत में साबित करता है कि यदि यह साधारण आत्महत्या थी, तो साक्ष्य मिटाने की ऐसी आपातकालीन हड़बड़ी क्यों थी?
3. शीना बोरा और जेसिका लाल केस: ‘अप्रूवर’ और ‘लास्ट सीन थ्योरी’
शीना बोरा केस (2012–2015):
तीन साल तक कोई एफआईआर नहीं थी, लाश जंगल में दबा दी गई थी। तीन साल बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को पकड़ा।
पुलिस ने उसे ‘वादा माफ गवाह’ (Approver – धारा 306/307 CrPC) बनाया। तीन साल पुराने कंकाल के डीएनए और ड्राइवर के 164 CrPC के इकबालिया बयान पर इंद्राणी और पीटर मुखर्जी जेल पहुंचे।
सुशांत/दिशा केस से समानता:
दिशा केस में मंगेतर रोहन राय और सुशांत केस में पिठानी/दीपेश की स्थिति शीना बोरा केस के ड्राइवर जैसी ही है। जिस दिन इनमें से कोई एक सरकारी गवाह बना, पूरा ताश का महल ढह जाएगा।
जेसिका लाल केस (1999–2006):
जब सभी 32 गवाह मुकर गए और पिस्तौल कभी नहीं मिली, तब भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने घटना के बाद मनु शर्मा के भागने और परिस्थितियों की अटूट श्रृंखला के आधार पर उम्रकैद की सजा दी।
धारा 106 साक्ष्य अधिनियम (Last Seen Theory):
यह धारा कहती है कि जो तथ्य किसी व्यक्ति की विशिष्ट जानकारी में हो, उसे साबित करने का भार उसी पर होता है।
14 जून की सुबह माउंट ब्लैंक फ्लैट के भीतर केवल चार लोग थे (पिठानी, दीपेश, नीरज, केशव)। अगर सुशांत की मौत उस बंद चारदीवारी में हुई, तो अंदर क्या हुआ, यह साबित करने की कानूनी जिम्मेदारी इन चारों की है।
यदि इनके बयानों के अंतर्विरोध स्थापित होते हैं, तो कानून इन्हें सीधे सह-अभियुक्त मान सकता है।
कोरोबोरेटिव भौतिक साक्ष्य: लिगेचर मार्क, फैब्रिक का अंतर्विरोध और डीएनए मैपिंग!
जांच की सबसे संदिग्ध भौतिक कड़ी वह ‘हरा सूती कुर्ता’ है, जिसे फंदे के रूप में पेश किया गया। आपराधिक कानून में इसे “एविडेंस फैब्रिकेशन/टैम्परिंग” (Fabrication and Substitution of Material Evidence) कहा जाता है।
1. चेन ऑफ कस्टडी का उल्लंघन (Chain of Custody Breach):
14 जून की दोपहर बांद्रा पुलिस के आने से पहले और बाद में दर्जनों अनाधिकृत लोग कमरे में थे। शव को पंखे से किसने उतारा?
पंखे पर बंधा कपड़े का सिरा किसने खोला? वह कपड़ा मालखाने में कब पहुंचा?
इस दौरान कमरे में कोई स्वतंत्र गवाह या मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं था।
2. लिगेचर मार्क और कुर्ते के फैब्रिक में भयंकर अंतर्विरोध:
गले का निशान:
सुशांत के गले पर जो निशान था, वह बेहद गहरा, संकरा (लगभग 0.5 से 1 सेमी) और क्षैतिज (Horizontal) था।
फॉरेंसिक पैथोलॉजी के अनुसार ऐसा निशान किसी पतली डोरी, नायलॉन की रस्सी, बेल्ट या तार जैसे कठोर व संकरे पदार्थ से बनता है।
कुर्ते की प्रकृति:
जिस हरे कुर्ते को पुलिस ने जब्त दिखाया, वह एक चौड़ा, ढीला सूती कपड़ा था। जब कोई व्यक्ति चौड़े सूती कपड़े से फांसी लगाता है, तो गले पर पड़ने वाला निशान चौड़ा, किनारों से धुंधला और त्वचा पर खुरदुरा घर्षण छोड़ता है।
सवाल:
यदि गले का निशान संकरे पदार्थ का था, तो पुलिस के पास सूती कुर्ता कहाँ से आया?
क्या हत्या किसी अन्य चीज से की गई थी, और बाद में पंखे से ‘आत्महत्या’ का दृश्य रचने के लिए अलमारी से कोई भी हरा कुर्ता पुलिस के पंचनामे में ‘प्लांट’ कर दिया गया?
कलिना लैब ने केवल यह देखा कि कुर्ता 200 किलो वजन उठा सकता है या नहीं, लेकिन यह नहीं परखा कि गले का निशान उस कपड़े से बन भी सकता था या नहीं।
3. क्या वह कपड़ा आज भी सुरक्षित है और डीएनए कहाँ से आएगा?
कानूनी स्थिति:
चूँकि सुशांत केस में सीबीआई ने कोई क्लोजर रिपोर्ट नहीं लगाई है, इसलिए वह हरा सूती कुर्ता, बेडशीट और जब्त सामान आज भी सीएफएसएल/सीबीआई के मालखाने में सीलबंद (Sealed Case Property) मौजूद है।
टच डीएनए (Touch DNA / Epithelial DNA) की अनदेखी:
‘लोकार्ड के विनिमय सिद्धांत’ (Locard’s Principle of Exchange) के अनुसार, जब कोई व्यक्ति किसी कपड़े से फंदा बनाता है या गांठ बांधता है, तो उसकी हथेलियों के डेड स्किन सेल्स और पसीना उस कपड़े के रेशों में स्थानांतरित हो जाते हैं।
2020 में मुंबई पुलिस या कलिना लैब ने उस कुर्ते की विस्तृत ‘टच डीएनए प्रोफाइलिंग’ कभी सार्वजनिक नहीं की।
उस कुर्ते की गांठ (Knot) पर किसका टच डीएनए था?
क्या फ्लैट में मौजूद लोगों के डीएनए से उसका मिलान हुआ?
अगर कपड़ा बदला गया, तो यह कैसे साबित होगा? (Negative Evidence):
अगर सीबीआई उस सीलबंद कुर्ते का आधुनिक परीक्षण (जैसे हैदराबाद की CDFD लैब से) कराए और उस पर सुशांत के गले की त्वचा के फाइबर्स, पसीना या सलाइवा के अंश न मिलें, तो यह अपने आप में धारा 201 (सबूत मिटाना) और 193 (झूठे सबूत गढ़ना) का सबसे बड़ा प्रमाण बन जाएगा।
यह साबित कर देगा कि जिस कपड़े को फंदा बताया गया, वह कभी सुशांत के गले के संपर्क में आया ही नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट की नजीर है कि यदि सबूत बदलते या गढ़ते हुए पकड़े जाएं, तो अदालत यह कानूनी निष्कर्ष (Presumption of Guilt) निकालती है कि मूल साक्ष्य ऐसा था जो सीधे हत्या को साबित कर रहा था।
दिशा के केस में डीएनए: दिशा के अंतःवस्त्रों और कपड़ों पर यदि कोई बाहरी स्किन सेल्स, वीर्य या लार सुरक्षित है, या विसरा के साथ सुरक्षित नेल स्क्रैपिंग्स (Nail Clippings) मौजूद हैं, तो उनसे आज भी संदिग्धों का डीएनए प्रोफाइल निकाला जा सकता है।
डिजिटल कोरोबोरेशन एवं मास्टर-की: सीबीआई की खुली फाइल और दिशा केस का सिरा
यहाँ आकर दोनों मामलों की सुइयां एक केंद्र पर मिलती हैं।
यदि सीबीआई सुशांत केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा चुकी होती, तो उसे दोबारा जांच के लिए अदालत से CrPC 173(8) की विशेष अनुमति लेनी पड़ती।
लेकिन चूंकि फाइल Open है, इसलिए दिशा सालियान केस में होने वाली किसी भी नई कानूनी प्रगति को सीबीआई सीधे सुशांत केस की केस डायरी में ‘पूरक साक्ष्य’ (Supplementary Evidence) के रूप में जोड़ सकती है।
1. 8 जून का साझा धागा:
दिशा की मौत और रिया का माउंट ब्लैंक छोड़ना एक ही 12 घंटे के भीतर हुआ। 8 हार्ड ड्राइव्स के डिलीट होने का संबंध उन कॉर्पोरेट, वित्तीय और वीआईपी प्रोजेक्ट्स से था, जिन्हें कॉर्नरस्टोन/क्वान के जरिए मैनेज किया जा रहा था।
2. इलेक्ट्रॉनिक टॉवर डंप और क्लाउड मेटाडेटा:
3. हार्ड ड्राइव्स भले फॉर्मेट हों, लेकिन क्लाउड (Google, Apple, WhatsApp सर्वर) पर मौजूद मेटाडेटा, बैकअप लॉग्स और आईपी एड्रेस नष्ट नहीं होते।
भारत सरकार MLAT (Mutual Legal Assistance Treaty) के तहत अमेरिकी टेक कंपनियों से डिलीटेड डेटा का टाइम-स्टैम्प और मिरर इमेज हासिल कर सकती है।
साथ ही, 8 जून की रात मलाड, बांद्रा और वीआईपी मूवमेंट का सेल टॉवर डंप आज भी टेलीकॉम कंपनियों के पास सुरक्षित है, जिसका मिलान साझा संपर्कों को बेनकाब कर सकता है।
3. डॉ. सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट का निष्प्रभावी होना:
एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट केवल ‘मेडिकल ओपिनियन’ है, वह कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। जैसे ही दिशा केस या डिजिटल फॉरेंसिक से आपराधिक षड्यंत्र (Motive) और साक्ष्य मिटाने का कृत्य सिद्ध होता है, एम्स की वह ओपिनियन अदालत में अपने आप निष्प्रभावी हो जाएगी।
साक्ष्यों की महा-अदालत का अंतिम फैसला!
2020 में जिस दिशा सालियान की मौत को तत्कालीन सत्ता ने एक युवा नेता को बचाने के लिए ‘ढाल’ बनाया था; 2024-2025 में उसी दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने पांच साल की मनोवैज्ञानिक कैद तोड़कर ‘मातोश्री’ पर 500 करोड़ का मानहानि नोटिस ठोकते हुए उसे एक ‘हथियार’ में तब्दील कर दिया।
सत्ताएं बदलती हैं, पुलिस कमिश्नर बदलते हैं, और राजनीतिक समीकरण बदलते हैं।
लेकिन मालखाने में सीलबंद वह हरा कुर्ता, डिजिटल सर्वरों पर दर्ज टाइमस्टैम्प, विसरा की विसंगतियां, 24 दिनों का मोबाइल ब्लैकआउट और बिना क्लोजर रिपोर्ट के सीबीआई के दफ्तर में रखी वह अधूरी केस डायरी—चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि सच को हमेशा के लिए दफनाया नहीं जा सकता।
दिशा सालियान की 14वीं मंजिल से गिरे खून के छींटे और सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा फ्लैट की खौफनाक दोपहर—ये दोनों एक ही न्याय की चौखट पर खड़े हैं।
जब तक दिशा की मौत की निष्पक्ष जांच 8 जून की उस रात के वीआईपी चेहरों का नकाब नहीं उतारेगी, तब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुकम्मल सच सामने नहीं आ सकता।
सीबीआई का क्लोज़र न दाखिल करना कोई कमजोरी नहीं, इंसाफ का अंतिम जीवित रास्ता है—और दिशा सालियान की मौत की जांच ही उस ताले की आखिरी ‘मास्टर-की’ बनेगी।
लेकिन लेकिन लेकिन…. लेकिन सत्ता की चाबी इन दिनों जिनके हाथों में है!
क्या उनमें इतनी राजनीतिक इच्छाशक्ति अभी बाकी है?
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की संदिग्ध मौतों के पीछे रची गई उस सुनियोजित साजिश के तार, और जनता की उम्मीदों के अनुरूप अपराधियों को न्याय के कटघरे तक खींच लाने वाले विधिक साक्ष्यों की तलाश करती यह 10 कड़ियों की खोजी यात्रा आज यहाँ पूरी हुई।
सत्ता की खामोशी के खिलाफ तथ्यों और दस्तावेजों के दम पर लड़ी गई इस पड़ताल ने आपके भीतर न्याय की क्या तस्वीर खींची?