पुष्कर मेले में दुकान लगाने की जगह को लेकर विवाद, मारपीट की नौबत

 

लोहार कॉलोनी के बाहर मेला ग्राउंड के मुख्य द्वार पर दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर हंगामे का लाइव वीडियो सामने आया।

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में दुकान लगाने के लिए जगह आवंटन को लेकर विवाद सामने आया है। लोहार कॉलोनी के बाहर मेला ग्राउंड के मुख्य द्वार पर जगह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।मौके पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आए। विवाद के चलते मौके पर हंगामे और तनाव की स्थिति बन गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

मेले में दुकान लगाने के लिए जगह को लेकर हुए इस विवाद ने मेला व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं।