:- 18 नवंबर को मंगल प्रवेश, जैन समाज सहित श्रद्धालुओं में उत्साह
राजेन्द बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|धर्मनगरी कोटड़ी के इतिहास में 18 नवंबर 2026 का दिन एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अवसर बनने जा रहा है। पहली बार गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मनोज्ञाचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस आयोजन को लेकर जैन समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी कोटड़ी के अध्यक्ष नेमीचंद पाटोदी ने बताया कि मुनि के पहली बार कोटड़ी आगमन पर इस भव्य मंगल प्रवेश कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 18 नवंबर को प्रातः 8:15 बजे भीलवाड़ा रोड स्थित हमारा पम्प से संतों का भव्य मंगल प्रवेश होगा।गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के शिष्य मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में होने वाला यह आयोजन कोटड़ी के धार्मिक इतिहास में विशेष महत्व रखेगा। कमेटी की ओर से धर्मनगरी कोटड़ी के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से मंगल प्रवेश में शामिल होकर संतों के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। इससे पूर्व 17 नवम्बर को कोटड़ी की ओर विहार कार्यक्रम में सातोला का खेड़ा से कोटड़ी तहसील की सीमा में मंगल प्रवेश की अगुवानी को लेकर भी विशेष तैयारी की जारही है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओ को प्रवेश व अन्य कार्यक्रमो में उपस्थित होने का आग्रह किया है। गुरुदेव के आगमन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह नजर आरहा है।