जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैन ने जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने शुक्रवार को जिला कारागृह भीलवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश जैन ने जेल अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह फौजदार एवं चिकित्सकों से बंदियों के स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
न्यायाधीश ने जेल परिसर स्थित रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी जांची तथा बैरकों में पहुंचकर बंदियों से संवाद किया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और जरूरतमंद बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सचिव विशाल भार्गव, चिकित्सक अभिषेक शर्मा, जेलर हीरालाल गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।