मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र की एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया माल (चांदी की पायजेब) भी बरामद कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए शातिर चोर
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बसन्त कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 अप्रैल को उनकी लाडपुरा स्थित दुकान पर एक पुरुष और एक महिला ग्राहक बनकर आए और नजर बचाकर करीब 150 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब चोरी कर ले गए। थानाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
- गिरफ्तार आरोपी: प्रकाश बावरी (30) और लता बावरी (33), निवासी चंगेड़ी, निम्बाहेड़ा।
- बरामदगी: दो जोड़ी चांदी के पायजेब।
- आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के कई थानों में वांछित हैं।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी घनश्याम मीणा के साथ सउनि रामसिह, कांस्टेबल राजेन्द्र, भवरलाल और महिला कांस्टेबल शीला की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
