जिला परिषद वार्ड 13 मतगणना विवाद: — धाकड़ समाज ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर एडीएम को सोपा ज्ञापन

सुनेल,23 नवम्बर ।
स्मार्ट हलचल|धाकड़ समाज के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पहुंचकर पुनः मतगणना तथा न्याय की निष्पक्ष मांग को लेकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्य निर्वाचन आयुक्त जयपुर के नाम समाज के लोगों झालरापाटन स्थित धाकड़ छात्रावास में एकत्रित होकर वहां से रैली के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा गया ।
समाज के लोगों के द्वारा ज्ञापन में बताया गया कि
झालावाड़ जिला परिषद वार्ड संख्या 13 की मतगणना में कथित अनियमितताओं एवं परिणाम में हेराफेरी के आरोपों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी नागर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान के नाम जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला परिषद चुनाव के वार्ड संख्या 13 की मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। समाज का आरोप है कि प्रारंभिक मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रतिमा कुमारी नागर को 322 मतों से विजयी घोषित किया गया था। मतगणना के प्रत्येक राउंड और बूथ के आंकड़े कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट द्वारा लिखित रूप में दर्ज किए गए थे। यह मतगणना शीट साक्ष्य के रूप में उपलब्ध होने का दावा किया गया है। प्रारंभिक परिणाम की जानकारी मीडिया को भी दी गई थी।
एक बूथ के आंकड़ों में बदलाव पर उठाए सवाल
समाज की ओर से तैयार ज्ञापन में बताया गया कि प्रारंभिक मतगणना के विवरण के अनुसार एक बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा नागर को 526 मत तथा भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी झाला को 99 मत मिले थे। आरोप है कि पुनः मतगणना के बाद इसी बूथ के आंकड़ों में बदलाव करते हुए कांग्रेस के मत 526 से घटाकर 326 और भाजपा के मत 99 से बढ़ाकर 299 दर्शाए गए। समाज का कहना है कि मतों के इन बदले हुए आंकड़ों के आधार पर अंततः भाजपा प्रत्याशी को 84 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।

मतगणना रोकने और प्रमाणित दस्तावेज नहीं देने पर भी नाराजगी—
ज्ञापन में सवाल उठाए गए कि प्रारंभिक परिणाम घोषित होने और मीडिया को जानकारी दिए जाने के बाद मतगणना किस आधार पर रोकी गई तथा पुनः मतगणना की मांग किसने की थी। समाज की ओर से आरोप लगाया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी के मतगणना एजेंटों ने अंतिम परिणाम एवं पुनः मतगणना से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें मतगणना स्थल के अंदर जाने से भी रोके जाने का आरोप लगाया गया।
समाज ने आरोप लगाया कि मतगणना से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज एवं गणना लेखा सूची उपलब्ध नहीं करवाना पूरी प्रक्रिया को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। ज्ञापन के माध्यम से मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, बूथ वार आंकड़ों में हुए बदलाव और अंतिम परिणाम की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की जाएगी।
धाकड़ समाज ने पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार और जनादेश की निष्पक्षता सर्वोपरि है। किसी भी प्रत्याशी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी नागर के पक्ष में न्याय की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच होने तथा पुन मतगणना करने तक संघर्ष में सहयोग एवं समर्थन देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में धाकड़ समाज के लोग मौजूद रहे।