बीगोद में जिला प्रमुख कैलाश मीणा का भव्य स्वागत किया

रमेश चंद्र डाड

जगह जगह फूल-मालाएं पहनाई तथा चमन चौराहे पर तोला

आकोला।स्मार्ट हलचल|बीगोद स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र में पहुंचने पर आज नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कैलाश मीणा एवं मांडलगढ़ प्रधान गणेश लाल जाट तथा उप प्रधान सूरज मल मीणा का भव्य स्वागत किया गया।फूल मालाओं से लाद दिया गया। स्थानीय नंदराय चौराहे ,बस स्टैंड पर उनके स्वागत में हजुम उमड़ पड़ा।चमन चौराहे पर फल एवं मेवे से तोला गया। स्थानीय चमन चौराहे पर स्वागत सभा मे जिला प्रमुख कैलाश मीणा का स्वागत करते हुए नागरिकों ने माली खेड़ा एवं बीगोद को फीर से ग्रामपंचायत बनवाने की बात रखी।ग्राम पंचायत बनाने की मांग की।
हेप्पी बन्ना ने भी अपने उद्बोधन में बीगोद नगरपालिका को कांग्रेस शासन आने पर ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे तथा आगे बात रखेंगे कहा।
आपकी बात आगे पहुंचाएंगे।हम सब एक जुट है ।एक जुट रहेंगे।आने वाले चुनाव मेंओर अधिक मतों से कांग्रेस को विजय बनाएंगे। आप चाह रहे जो हो जाएगा।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश मीणा के जिला प्रमुख बनने पर बड़ी खुशी प्रकट की।चमन चौराहे पर
स्थानीय कांग्रेस के हाजी करीम,पूर्व उप प्रधान मुबारिक लोहार, हारून लोहार, मुस्तफा लुहार पार्षद फिरोज, कय्यूम लुहार,शंकर खटीक आदि सहित महिलाओं नै भी माला पहनाकर स्वागत किया।