जिला इंटक कोटा ने श्रमिकों की मांगों को लेकर संयुक्त संभागीय श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 30 अक्टूबर को यूथ इंटक जिला अध्यक्ष आशीष वैष्णव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला (इंटक), कोटा जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार दाधीच द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट कोटा में संयुक्त संभागीय श्रम आयुक्त श्री दीपक यादव जी को ज्ञापन सौंपकर PHED विभाग, कोटा में कार्यरत GCKC ठेका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि GCKC Project and Works Pvt. Ltd. जयपुर द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), कोटा में कार्यरत ठेका कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इंटक ने प्रमुख रूप से सितंबर 2026 माह के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करवाने, अक्टूबर 2026 का वेतन नियमानुसार समय पर दिलवाने तथा कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बोनस का भुगतान करवाने की मांग की।

इस अवसर पर जिला इंटक ने श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए प्रशासन से मांग की कि संबंधित ठेका फर्म को आवश्यक निर्देश जारी कर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए।

जिला इंटक कोटा ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आगामी कदम उठाने को बाध्य होगा।