पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, जयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर।स्मार्ट हलचल|सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाने के उद्देश्य से आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, आर्मी मुख्यालय, झोटवाड़ा, जयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में दिनेश सिंह, परिवहन निरीक्षक, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO), जयपुर द्वितीय, विद्याधर नगर, ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर रोड सेफ्टी एनजीओ कम्युनिटी फॉर सेफर रोड्स की प्रतिनिधि श्रीमती निशा बग्गा तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतकों (Road Signs), सड़क चिह्नांकन (Road Markings), हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।

दिनेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी सावधानी, यातायात नियमों का पालन और अनुशासित व्यवहार बहुमूल्य जीवन को बचा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

विद्यालय प्रशासन एवं आयोजकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास को महत्वपूर्ण पहल बताया