जिला जाटव समाज सुधार समिति तहसील श्रीमहावीर जी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

मृत्युभोज, शराब-जुआ, फिजूलखर्ची पर रोक, लिया सामाजिक कुरुतियों कों त्यागने का निर्णय

 

हिंडौन।स्मार्ट हलचल।जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जाटव बगीची जहाँनाबाद तहसील श्रीमहावीर जी में जिला जाटव समाज 360 गाँव के अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय शराबबंदी आंदोलन, जयपुर हरज्ञान सिंह रहे।श्रीमहावीर जी तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह के निर्देशन एवं सभी लोगों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण एवं कठोर निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया गया। समारोह में सर्वसम्मति से अनेक निर्णय लिए गये। तीये की बैठक एवं मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। समिति ने लगन, भात, सिक्का एवं गोद भराई जैसे सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक कपड़ों के लेन-देन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया। केवल माता-पिता, सगे भाई-बहन तथा दादा-दादी के लिए ही कपड़े लाए जाएंगे जबकि अन्य रिश्तेदारों का सम्मान नगद राशि देकर किया जाएगा।

समाज को को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जाटव बस्तियों में अवैध शराब के ठेकों का विरोध करने तथा पंचायत एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर आने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि लिलहारी कार्यक्रम में केवल 5 व्यक्ति तथा गोद भराई में अधिकतम 11 व्यक्ति ही शामिल होंगे।
समारोह में हिंडौन तहसील अध्यक्ष बबलू चौरसिया, राधेश्याम दैवत, जगमोहन,नेमीचंद,मदन मोहन, गोपाल सिंह फौजी, वीर सिंह बनकी, शिवचरण, चंद्रभान, दरबसिंह,पिंटू बनकी पंच-पटेलों एवं समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे फिजूलखर्ची रोकने तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। ग्रामीणों ने इन निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही कुरीतियों के कारण अनेक परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते थे, लेकिन नए नियमों से सामाजिक समरसता बढ़ेगी और अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगेगा। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समाज द्वारा बनाए गए नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
मंच का संचालन मनोज कुमार देवत ने किया।
मदन मोहन भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि छल्लेश्वर धोतीवाला और अध्यापक मदन मोहन जाटव खंदीप वाले ने घोषणा की जहाँ भी लाइब्रेरी बनेगी वहाँ 21 हजार रूपये, 11 हजार रूपये उनकी तरफ से सहयोग किया जायेगा। जहाँनाबाद लाइब्रेरी के लिए अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार की ओर से 21 हजार रूपये,हरकेश अध्यापक ने 11 हजार रूपये एवं ग्राम पंचायत इरनिया सरपंच रेखा जाटव ने लाइब्रेरी बनाने में शेष सम्पूर्ण राशि देने कि घोषणा की।

इस अवसर पर छुट्टन लाल, रामभजन जहानाबाद, वीरसिंह खेड़िया, दिनेश इरनिया, धर्मसिंह बिनेगा, बहादुर, बनेसिंह, राजकुमार, रमनलाल, प्रेम, प्यारेलाल, सुबुद्धि, पुरन, साहबसिंह, राधेश्याम, भूरा, तहसील स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य, पंच – पटेलों, ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।