पीथास में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला ग्राम पंचायत के पीथास गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को 70 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र/छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्‌घाटन जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचन्द मीणा के द्वारा किया गया । प्रधानाध्यापक सुनील डीडवाना ने बताया कि विद्यालय में 17 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को हुआ, इस प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 11 टीम में छात्र वर्ग व 6 टीमें छात्रा वर्ग की रही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा रहे । अध्यक्षता पूर्व प्रधान करण सिंह बेलवा ने की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल जाट जिला महामंत्री, भवर लाल जाट किसान नेता रहे । विधायक मीणा ने अपने उद्‌बोधन मे कहा की खेल भावना से खेल खेलते हुए खिलाड़ि‌यों के आपसी मेल-जोल व सामंजस्य बढ़‌ाने पर जोर दिया । साथ ही शिक्षकों से आव्हान किया कि वे बच्चों की प्रतिमा को पहचान कर सहीं अवसर प्रदान करे, ताकि वे देश का नाम रोशन करें । पूर्व प्रधान बेलवा ने उद्बोधन में लिम्बा राम तीरंदाज का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़‌ने को प्रेरित किया । कार्यक्रम में भामाशाह लाजपतराय आचार्य, श्री कालू सिंह का भामाशाह के रूप में सम्मान किया । इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा आधिकारी कोटड़ी जगदीश नारायण मीणा, कुलदीप सिह, बजरंग लाल सैन उपस्थित रहे । बड़ला ग्राम प्रशासक शिवराज जाट ने सभी का सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया ।।