राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के अवसर पर कुल 53 पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्ह प्रदान किये गये।
रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया।
बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के निर्देशन में एवं उमा शर्मा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल बून्दी जसवीर मीणा आरपीएस के सुपरविजन में आज पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राजस्थान पुलिस दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड बून्दी में एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बून्दी अवनीश कुमार शर्मा (IPS) के कुशल मार्गदर्शन एवं सुपरविजन में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों, जवानों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर पुलिस विभाग की उपलब्धियों और सेवाओं को भी रेखांकित किया गया।पुलिस अधीक्षक बून्दी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दोरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । तथा दिनांक 15.04.2026 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेता स्कली बच्चो को नगद पुरस्कार मय प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बून्दी सहित अन्य अधिकारीयो द्वारा परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया ।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला पुलिस बूंदी द्वारा पुलिस लाईन बून्दी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बताया। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चिकित्सा टीम एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
पुलिस स्थापना दिवस (16 अप्रैल) के अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार दिनांक 15.04.2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बून्दी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नोडल अधिकारी श्रीमती उमा शर्मा आरपीएस (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बून्दी) के निर्देशन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं जागरूकता को परखा गया। प्रश्नों में राजस्थान पुलिस की सामान्य जानकारी, कानून व्यवस्था, एवं समसामयिक विषयों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं 5 सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 08 प्रतिभागियों को दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बून्दी में पुरस्कार स्वरुप नकद राशि एवं मय प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
दिनांक 15.04.2026 को राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में बून्दी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस थानों का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया, जहां उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, महिला सुरक्षा के अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी, तथा सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों के सवालों के जवाब देकर उन्हें जागरूकएवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। जिला पुलिस का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और वे कानून का सम्मान करते हुए सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सहयोग करें।
