शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव: लईक अहमद
सवाई माधोपुर, 3 मई।स्मार्ट हलचल| चिश्तिया शाह समाज शहर सवाई माधोपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने वाले समाज के नन्हें सितारे, होनहार छात्र-छात्राओं एवं हाफिजों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लईक अहमद के मुख्य आतिथ्य में दर्सगाह इस्लामिया सीनियर सैकेण्डरी स्कूल शहर सवाई माधोपुर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ हाफिज मोहम्मद अलफेज द्वारा कुआन-पाक की तिलावत से किया गया।
मुख्य अतिथि लईक अहमद ने अपने संबोधन में यूथ चिश्तिया कमेटी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं है बल्कि इसके लिए बच्चों को आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी होगी। कार्यक्रम को शहर काजी निसार उल्लाह, काजी इरफान उल्लाह और समाज के प्रबुद्धजनों ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान अतिथियों द्वारा कक्षा बारहवीं की छात्रा मनतशा बानों, असकाना बानों, नादिया परवीन, सिमरन बानों, निशा बानों, सोनम खान एवं छात्र साकिब अली, ताहिर अहमद, अल्फेज खान को प्रशास्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं दसवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद इकराज खान, अकरम खान, मोहम्मद फरान, फेजान अली, अल्फेज खान एवं छात्रा फरहीन बानों, आठवीं की छात्रा रिमशा अंजुम, अलफिया बानों, नबिया खानम, आलिया बानों एवं आफताब खान, जोशील अहमद, मोहम्मद फेजान को प्रशास्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
सम्मान समारोह में मलारना डूंगर, बैरखण्डी, ओलवाड़ा, कुण्डेरा, हाड़ौती, बेहतेड़, मुई कलां तथा कोटा एवं खीमच सहित कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कक्षा बाहरवीं के 10 विद्यार्थियों, दसवीं के 6, आठवीं के 7 और कक्षा पांचवीं के 15 विद्यार्थियांे ने सहभागिता की।
*हाफिजों का विशेष सम्मान:-* समारोह के दौरान कुरआन हिफ्ज कर हाफिज का मुकाम हासिल करने वाले मोहम्मद अलफेज, मोहम्मद रेहान और मोहम्मद अलफेज आलम को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियो एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने उनकी इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
*नन्हें बच्चों ने नात पढ़कर दिया भाई चारे का संदेश:-* इस अवसर पर नन्हें बच्चों द्वारा उपस्थित लोगों को “हमने आँखों से देखा नहीं है, मगर उनकी तस्वीर सीने में मौजूद है”, “मिला हमेशा चाहत का पैगाम मदरसों से, मत जोड़ों आतंकवाद का नाम मदरसों से” जैसी नात पढ़कर उपस्थित लोगों को भाई चारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर सदर निसार अहमद, यूथ चिश्तिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शारिफ, सचिव मोहम्मद अकरम, छुट्टन मास्टर, हाजी नासिरूद्दीन सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद कलीम, शाहरूख, आमिर, ब्लॉक नोडल शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद नईम, दर्सगाह स्कूल के सईद मास्टर, प्रतिभागी, अभिभावक एवं आमजन उपस्थित रहे।
