Homeराज्यपायल लाठ महिला सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर की जिलाध्यक्ष

पायल लाठ महिला सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर की जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की बिलासपुर इकाई का गठन!

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। स्मार्ट हलचल/छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दिवाली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के ऐसेन पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल का सम्मान किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन महिला समिति की बिलासपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पायल लाठ को महिला सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में डॉ स्वाति मुरारका को सचिव और पूनम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। शपथ ग्रहण के बाद संगठन की कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पायल शब्द लाठ को महिला सशक्तिकरण का चेयरमैन और डॉ स्वाति मुरारका को करियर कॉउन्सिलिंग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पायल लाठ ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष गंगा अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल राजू, राजीव सुल्तानिया, उमेश मुरारका, मुकेश अग्रवाल, महल वाला व मनीष अग्रवाल समेत समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। बिलासपुर की जिलाध्यक्ष पायल लाठ ने कहा कि यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज की एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे मैं ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES