पंचायत चुनाव में गड़बड़ी या शिकायत है तो सीधे पर्यवेक्षक को बताएं

राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक भागीरथ विश्नोई पहुंचे ब्यावर, कलेक्ट्रेट में मिल सकेंगे आमजन, मोबाइल नंबर भी जारी

अनिल कुमार खींची

ब्यावर । स्मार्ट हलचल।पंचायत आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ब्यावर जिले में नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक भागीरथ विश्नोई (आरएएस) ने कार्यभार संभाल लिया है। वे अतिरिक्त निदेशक, एचसीएम रीपा जोधपुर के पद पर कार्यरत हैं।पंचायत चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत, समस्या अथवा परिवेदना को लेकर आमजन सीधे पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट ब्यावर में उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर शिकायत प्रस्तुत की जा सकती है।  निर्वाचन आयोग की ओर से आमजन की सुविधा के लिए संपर्क संबंधी जानकारी जारी की गई है।