उदयपुर स्मार्ट हलचल।भीम आर्मी जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने जानकारी दी कि उदयपुर संभागीय स्तर प्रतिभा सम्मान समारोह आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज में रखा गया! जिसमें उदयपुर संभाग के बहुजन समाज के 220 प्रतिभावान छात्र छात्राएं जिन्होंने 10 वीं/12वीं में 75% से मार्कस लाए है और राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा मोमेंटो व सर्टिफिकेट भेट कर सम्मान किया गया! मंच संचालन एडवोकेट पी. आर सालवी व अनिल पणोंर ने किया! मुख्य अतिथि भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष लाला मेघवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन खोकावत व रमेश जी अजबरिया रहे! मुख्य वक्ता इंजीनियर राहुल मेघवाल, डॉ कुसुम मेघवाल, गणेश लाल रायकवाल रहे जिन्होंने सभी प्रतिभावन छात्र छात्राओ का मार्गदर्शन करने के साथ मोमेंटो सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया! इस प्रतिभा सम्मान में सभी पत्रकार व भामाशाह का भी सम्मान करके धन्यवाद दिया! सम्मान समारोह में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन मेघवाल, महासचिव ओम प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष भंवर मेघवाल मेवल अध्यक्ष शांति लाल मेघवाल समेत संभाग के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति रही!
