कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संभागीय बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|कोटा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशानुसार कोटा जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की संभागीय स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक कोटा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर अंसारी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में हुई।बैठक में कोटा संभाग के बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी जफर हुसैन टांक, कोटा प्रभारी नवाब खान देव, प्रभारी ऋषि लांबा एवं बूंदी प्रभारी जूलियस क्लेमेंट मौजूद रहे। अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ऋषि लांबा ने कहा कि आगामी नगरीय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने और कांग्रेस का परचम लहराने का आह्वान किया।

जफर हुसैन टांक ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करें और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप संगठन को मजबूत करें। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को जल्द ब्लॉक कार्यकारिणी गठित कर प्रभारियों को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर अंसारी एवं असरार अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन बूंदी प्रभारी लियाकत अली ने किया।