महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान में ध्वजारोहण, भामाशाहों ने सेवा कार्यों के लिए दिए 71 हजार रुपये
अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|महावीर इंटरनेशनल डायमंड की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह राजेंद्र कर्णावट तथा विशिष्ट अतिथि ज्ञानचंद बिनायकिया एवं गणपत सिंघल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना के साथ हुआ। अतिथियों का माला, शॉल एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने महावीर इंटरनेशनल एवं महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान की गतिविधियों, आय-व्यय तथा संस्थान में संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों, चिकित्सकों एवं नर्सिंग सहायकों का शॉल, माला एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र कर्णावट ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए 21 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। वहीं भामाशाह शांतिलाल लोढ़ा ने 50 हजार रुपये का सहयोग दिया। इस प्रकार सेवा कार्यों के लिए कुल 71 हजार रुपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई।
अतिथि इंदरमल खींचा एवं संरक्षक वीर सुरेश रांका ने संस्था के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भामाशाहों से सहयोग की अपील की। अंत में सचिव आशीष डोसी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व नगर परिषद सभापति शशि बाला सोलंकी, भाजपा नेता इंदरसिंह बागावास, जगदीश राठौड़, जितेंद्र धारीवाल, संजय नाहर, अनिल डोसी, महावीर नाहर, राजू सेठिया, जानवी भारवानी सहित महावीर इंटरनेशनल डायमंड के वीर-वीरा सदस्य, चिकित्सा संस्थान की कार्यकारिणी सदस्य एवं भामाशाह मौजूद रहे।
