Homeराष्ट्रीयDivya Pahuja Murder : पहले BMW कार बरामद, फिर 11 दिन बाद...

Divya Pahuja Murder : पहले BMW कार बरामद, फिर 11 दिन बाद नहर से शव बरामद

गुरुग्राम: गुरुग्राम के चर्चित मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में बड़ी जानकारी सामने आई है। मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी को आरोपी बलराज की निशानदेही पर 11 दिन बाद हरियाणा के टोहाना की नहर से बरामद कर लिया गया है। 6 टीमें इस केस पर काम कर रही थीं।  दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना में मिला है। बलबीर और उसके साथी ने दो जनवरी की रात को दिव्या का शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। जहां से बहता हुआ यह 11 दिन बाद टोहाना में आ गया, जहां से इसे बरामद किया गया है। आपको बता दें पुलिस शव का डीएनए भी करा सकती है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से नए साल की शुरुआत पर ही ये खबर सामने आई कि एक खूबसूरत मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। वह गैंगेस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी।

युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान 56 साल के अभिजीत सिंह, 28 साल के हेमराज और 23 साल के ओमप्रकाश के रूप में हुई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES