शंभूपुरा में धनतेरस पर मनी दीवाली, सरपंच समर्थकों में दिखा उत्साह, बोले- अब रामराज आ गया

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|शंभूपुरा ग्राम पंचायत ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड कायम किया।शंभूपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 7 दावेदार मैदान में थे हालांकि त्रिकोणीय मुकाबले में राम प्रसाद जाट एक तरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरपंच बने।यहाँ मतदाताओं द्वारा कुल 3214 मद डाले गए जिसमे से समुन्द्र के मात्र 2 वोट आये, रामसिंह के 5, राजाराम के 8 ओर अंकित 30 वोट पर समिति रहे। नोटा पर 3 वोट पड़े।
वही त्रिकोणीय संघर्ष में महेंद्र जो कि पहली बार सरपंच का चुनाव लड़े 270 वोट आये, तो वही निवर्तमान सरपंच अजय बंटी चौधरी 704 वोट पर ही सिमट गया एवं राम प्रसाद जाट ने सबसे अधिक 2124 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी रहे अजय चौधरी को ऐतिहासिक 1420 वोट से पटखनी देते हुए सरपंच चुनाव जीता।

देर रात तक जमे रहे समर्थक

सरपंच राम प्रसाद जाट के सेकड़ो समर्थक रात करीब 1:30 बजे तक रिजल्ट का इंतजार करते हुए डटे रहे, जैसे ही रिजल्ट आया सभी मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी, सभी डीजे ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते खुशी मनाने लगे।

सरपंच जाट ने किए देव दर्शन, जनता का जताया आभार

रात करीब 2 बजे पैदल जुलूस ग्राम पंचायत के बाहर से शुरू हुआ जो मुख्य चौराहे से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचे, जाट ने देव दर्शन कर जनता का आशीर्वाद लिया एवं आभार जताया, जगह जगह माला व साफा पहनाकर सरपंच जाट का स्वागत किया गया।

मुख्य चौराहे पर करीब 1 घण्टे तक हुई आतिशबाजी

रामप्रसाद जाट की इस ऐतिहासिक जीत की खुशी हर किसी के चहरे पर देखते ही बन रही थी, सेकड़ो की संख्या में युवा और ग्रामीण जुलूस से जब मुख्य सावा चौराहा पहुंचे तो वहाँ करीब 1 घण्टे तक भव्य आतिशबाजी हुई, जो मुख्य आकर्षक का केंद्र रही।

सरपंच जाट ने जताया जनता का आभार, कहा उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

सरपंच राम प्रसाद ने कहा शंभूपुरा पंचायत में अहम की हार हुई और आप सबकी जीत हुई, आप सबके आशीर्वाद से मुझे जो जिम्मेदारी मिली पूरी ईमानदारी से निभाते हुए बिना भेदभाव के पूरे पंचायत क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे ओर 5 साल से पहले इसकी तस्वीर चेंज करके बताऊंगा यह मेरा आप सबसे वादा है।

किसी ने पैदल यात्रा, किसी ने पगड़ी चप्पल छोड़ी तो किसी ने रखें भाई-बेटे के लिए निर्जला उपवास

राम प्रसाद जाट को जिताने के लिए 36 कोम साथ लगी ना सिर्फ युवा बल्कि महिलाएं कोई अपने बेटे तो कोई अपने भाई के रूप में राम प्रसाद को जिताने के लिए पूरे प्रयास किये, जाट के समर्थक शंभूलाल मेघवाल ने मन्नत रखी कि राम प्रसाद जाट जीतेंगे तो पैदल सांवरियाजी पैदल जाऊंगा, जगदीश सुथार ने जाट की जीत पर पूरी पंचायत क्षेत्र का खाना करने की मन्नत रखी, कई समर्थकों ने जीत की कामना को लेकर चप्पल तो किसी ने पगड़ी छोड़ी, माताओं बहनों ने वोटिंग के दिन पूरे दिन निर्जला उपवास रख जाट की जीत की कामना की।

पहली बार 6 वार्ड पंच, उपसरपंच निर्विरोध

शंभूपुरा ग्राम पंचायत के इतिहास में पहली बार 6 वार्ड से वार्डपंच व उपसरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमे वार्ड नम्बर 1, 2, 3, 6, 12 ओर 13 से निर्विरोध वार्डपंच चुने गए, वही वार्ड 6 से विजयी नानालाल डांगी को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया।
वही वार्ड नम्बर 4 से श्यामू बाई जाट, वार्ड 5 से प्रियंका सुनील जाट, वार्ड 7 से गेंदालाल सुथार, वार्ड 8 से सरोज मनोहरलाल जैन, वार्ड नम्बर 9 से पल्लवी लोकेश टांक, वार्ड 10 से पुनीत गठ्यानी, वार्ड 11 से निर्मल सुथार ने चुनाव लड़कर विजयी हुए।