बोले- सरपंच नही बेटा हु, सबकी सेवा करने आया हु।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ जिले की घटियावली ग्राम पंचायत में भी परिणाम बेहद रोचक रहा रात करीब 3 बजे तक सेकड़ो समर्थक ओर जनता परिणाम का इंतजार करती रही, जब परिणाम आये तो बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण खुशी से झूम उठे।घटियावली ग्राम पंचायत में 8 सरपंच उम्मीदवार मैदान में थे सभी को पीछे छोड़ पूर्व में उपसरपंच रहे ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी 393 वोट से बगदीराम को हराकर विजयी रहे, वही निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत तीसरे नम्बर पर रहे।
पूर्व में किये कार्यो पर जनता ने लगाई मोहर
ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी युवा होने के साथ ही पिछले 7 साल से राजनीति में सक्रिय हुए जिन्होंने पिछले चुनाव में पहली बार वार्डपंच का चुनाव लड़ उपसरपंच बने, जिसके बाद से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में लग गए, घटियावली में पिछले 7 साल में सरपंच से ज्यादा उपसरपंच ज्ञानेश्वर पूरी हमेशा सुर्कियो में रहे क्योकि ये जनता के हर दुःख सुख में रात दिन आगे खड़े नजर आते थे, यही नही गांव की समस्या जिला स्तरीय अधिकारियों ओर कई बार जयपुर पहुंच मंत्रियों तक पहुंचाकर समाधान करवाया जिसका परिणाम है कि इस बार घटियावली की जनता ने अपने सरपंच के रूप ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी को चुना।
रात को 3 से 5 बजे तक निकला जुलूस, युवाओं में दिखा उत्साह
ज्ञानेश्वर पूरी के सरपंच बनने पर ग्रामीणों के साथ साथ युवाओं में खासा उत्साह था, परिणाम आते ही सब युवा खुशी से झूम उठे और नाचते गाते जुलूस के रूप में मन्दिर पहुंचे, इस दौरान जगह जगह सरपंच ज्ञानेश्वर पूरी का भव्य स्वागत हुआ, एवं युवाओं ने आतिशबाजी की।
सरपंच नही आपका बेटा हु, आपकी सेवा में कमी नही रखूंगा
सरपंच ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी ने कहा में सरपंच नही सरपंच मेरी घटियावली की जनता है आप सब है, मैं तो आपका बेटा हु ओर आपकी सेवा में कोई कमी नही रखूंगा, सरपंच ने जुलूस ने रूप में चारभुजा नाथ, बालाजी, तेजाजी व गणेश मन्दिर सहित अन्य देवस्थान पहुंच दर्शन किये और घर घर जनता से मिल आशीर्वाद लेते हुए सबका आभार जताया।