Homeभीलवाड़ाभाजपा मंडल रायपुर द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत

भाजपा मंडल रायपुर द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत

रायपुर 28 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवम केन्द्र संगठन की और से आए कार्यक्रम का मंडल रायपुर द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बूथ- संख्या-54 में दीवार लेखन कर \”एक बार फिर से भाजपा सरकार\” और कमल का फूल बनाया गया। विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं, आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है, तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी कुटीर उद्योग हर हाथ को काम मिले योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं जैसे पीएम विश्वकर्मा योजना आदि जैसी योजना जो भारत सरकार चलाने वाली है, जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है इस दौरान विधानसभा संयोजक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा,दीवार लेखन कार्यक्रम सहसंयोजक जयदीप सिंह राव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मीरा किराड़, सहाड़ा विधानसभा विस्तारक कुशाल सिंह चौहान,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लेहरू लाल कुमावत,भाजपा मंडल प्रवक्ता विशाल वैष्णव, सहित मौजूद लोग थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES