भीलवाड़ा – आरक्षण की मांग को लेकर DNT समाज ने आज जेल भरो आंदोलन के तहत भीलवाड़ा में आक्रोश रैली निकाली। आक्रोशित भीड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका और जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर हंगामा किया। “मुख्यमंत्री मुर्दाबाद” के नारों के साथ 11 सूत्री मांगें रखी गईं। DNT समाज ने मोर्चा खोलते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर कूच करेंगे।
10% आरक्षण की प्रमुख मांग:
DNT समाज द्वारा अलग से 10% आरक्षण की मांग की गई।
DNT संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका ने बताया, “इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य DNT समाज की 11 सूत्री मांगों को पूरा करवाना है, जिसमें DNT समाज को अलग से 10% आरक्षण की मांग प्रमुख है। सरकार से पहले भी हमारी वार्ता हो चुकी है, मगर उसमें कोई परिणाम नहीं निकला। गरीब व्यक्ति आज भी परेशानियों में जी रहा है।”
सरकार पर आरोप:
DNT समाज का आरोप है कि सरकार ने आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज कर जेल भी भेजा। 6 लोगों को 18 दिन जेल में रखा गया। राईका बोले, “सरकार की हठधर्मिता से हम काफी आहत हुए हैं। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।”
सरकार के सामने रखी 3 प्रमुख मांगें:
दूसरे दौर की वार्ता मुख्यमंत्री स्तर पर हो।
इस विषय पर बातचीत हो कि हमारी मांगों का क्या समाधान है।5 दिसंबर को हुए पहले दौर की वार्ता में हम अपनी मांगों और समस्याओं के बारे में बता चुके हैं।
वार्ता की तिथि और समय तुरंत घोषित किया जाए।
