भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 43वीं जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई 2026 को जय सियाराम हैंडबॉल अकादमी, मोदी ग्राउंड पर किया जाएगा।संघ सचिव तेजप्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2007 या इसके बाद जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता से चयनित बालक-बालिका टीम 6 से 9 जून तक श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाली 43वीं राजस्थान राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
संघ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के पास आरएसएचए पिन नंबर होना आवश्यक है। जिन खिलाड़ियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे राज्य संघ की वेबसाइट https://rajasthanhandball.com पर लॉगिन कर पंजीकरण कर सकते हैं।
टीमों का पंजीकरण 30 मई 2026 को सायं 6 बजे तक गोविन्द धोबी, मो. 9950132512 पर करवाना होगा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव जय सियाराम हैंडबॉल अकादमी के अर्जुन सिंह होंगे।
